Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts


@कंबोडिया की राजधानी मे शहडोल का लाल दिखाएगा हुनर का कमाल 

अंतर्राष्ट्रीय अर्थमेटिक यूसीमास प्रतियोगिता मे अक्षत गुप्ता हुए चयनित 





जय कुमार सोनी 
शहडोल बुलेटिन। राष्ट्रीय स्तर पर अपने दिमाग की क्षमता का लोहा मनवाने वाले शहडोल नगर के होनहार व प्रतिभाशाली छात्र अक्षत गुप्ता का चयन 24वी यूसीमास अंतराष्ट्रीय टेलेंट अर्थमेटिक प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 7-8 दिसंबर को कंबोडिया की राजधानी फनोमपेन्ह शहर में होगा। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियो को अगले दिन 8 दिसंबर को फनोमपेन्ह में ही एक भव्य समारोह में पुरुस्कृत किया जाएगा। प्रतिभाशाली व होनहार छात्र अक्षत गुप्ता शहडोल संभाग के प्रसिद्ध युवा उद्यमी एवं मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर मनोज गुप्ता व वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई शहर की अध्यक्ष श्रीमती आरती गुप्ता का सुपुत्र है।


यूसीमास के संचालक प्रतिमा गुप्ता एवं ध्रुव गुप्ता ने बताया कि अक्षत गुप्ता बेहद ही प्रतिभाशाली व होनहार छात्र है,वह इसके पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपने टेलेंट का लोहा मनवा चुके हैं। अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने के पूर्व अक्षत गुप्ता ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अव्बल स्थान प्राप्त किया था। 
   
    राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अक्षत गुप्ता के अलावा उनकी बड़ी बहन अनन्या गुप्ता (मौली), अनिरूद्ध साहू और सार्थक चतुर्वेदी ने भी उल्लेखनीय स्थान अर्जित किया है। शहडोल संभाग से किसी भी अंतर्राष्टीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाला संभवतःअक्षत गुप्ता पहला प्रतिभागी है।मनोज ट्रेडिंग कंपनी के संचालक राजेश गुप्ता व शिक्षक हनुमान प्रसाद गुप्ता के भतीजे तथा केसरवानी युवा नगर सभा के कार्यकारी अध्यक्ष योगेश गुप्ता के चचेरे भाई अक्षत गुप्ता के इस सफलता पर इष्टमित्रों, शुभचिंतको, परिजनों, रिश्तेदारों व वैश्य बंधुओ ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।




शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर ।।
कृपया खबरें शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें।
समाचार,  शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें 
9009908786,  9575511705, 9893779923, 9425830963, 9425358576
Email- info@shahdolbulletin.com 

shahdolbulletin@gmail.com