अक्षत गुप्ता ने रचा कीर्तिमान 24 वीं अंर्तराष्ट्रीय अर्थमैटिक प्रतियोगिता में बने विश्व विजेता
यूसीमॉस की कंबोडिया मे आयोजित प्रतियोगिता मे 80 देश को पछाड़ा
सिटी डेस्क
शहडोल बुलेटिन। अब तक आपनें फटाफट जवाब देनें वाले कई बच्चों को देखा और सुना होगा। लेकिन मध्यप्रदेश के शहड़ोल जिले के अक्षत गुप्ता नामक एक बच्चे नें फटाफट जवाब देकर ना सिर्फ जिले का मान बढ़ाया बल्कि विश्वविजेता बनकर पूरी दुनियां में भारत का मान बढ़ाया है अक्षत के इस जीत से जहां पूरे संभाग में खुशी कि लहर है वहीं उनके विश्वविजेता बनने के बाद नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया गौरतलब होकि अक्षत जिले के व्यवसायी मनोज गुप्ता के सुपुत्र हैं। बीते 7-8 दिसंबर को कंबोडिया की राजधानी “नामपेन्ह” में 24 वीं अंर्तराष्ट्रीय अर्थमैटिक प्रतियोगिता में विश्व विजेता बननें के बाद वापस लौटे अक्षत का जिले में भव्य स्वागत हुआ । शहड़ोल जिले के यूसीमास स्कूल में पढ़नें वाले दस साल के अक्षत गुप्ता नें जिले के साथ भारत का झण्डा पूरे विश्व में लहराया है। पिछले दो सालों से अक्षत इस प्रतियोगिता के लिये तैयारी कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में 82 देशों के तीन हजार से ज्यादा छात्र शामिल थे। जिसमें छात्रों को महज 8 मिनट में 200 से ज्यादा प्रश्नों के जवाब देना था। वहीं इस प्रतियोगिता में अक्षत नें 07 मिनट 45 सेकंड में जवाब देकर यह मुकाम हासिल किया। वहीं अक्षत की इस कामयाबी से पूरे जिले के संभाग में खुशी कि लहर है शहड़ोल में अक्षत का जोरदार स्वागत किया गया।