90 साल में नही देखी ऐसी सरकार,
राजनैतिक लाभ को खींच दी नफ़रत की दीवार
CAA, NRC के विरोध में धनपुरी में महिलाओं का सत्याग्रह शुरू
अनुराग त्रिपाठी
87701 02571
शहडोल बुलेटिन । मैने अपने जीवन के नब्बे साल इसी हिंदुस्तान की धरती पर गुजार दिए। हमारे पुरखे इसी हिन्द की जमीन में दफन है ।लेकिन आज केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित किए गए सीएए व एनआरसी कानून के बाद हमसे हिंदुस्तानी होने का सबूत मांगा जा रहा है । ऐसी सररकार मैन अपने जीवन के नब्बे साल में नही देखी है । जिस हिंदुस्तानियों के वोट के दम पर यह सरकार बनी है आज उन्ही से यह कहा जा रहा कि आप अपने हिंदुस्तानी होने का सबूत दो ।
उक्त बात बुधवार को जिले के धनपुरी में इमामबाड़ा में राष्ट्रीय कौमी एकता जनाधिकार मंच के बैनर तले एनआरसी व सीएए कानून के विरोध में आयोजित महिलाओं के अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के दौरान नब्बे वर्षीय आलमगंज धनपुरी निवासी नसीरन बी ने मंच से कही ।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने और मूल मुद्दों से लोगो का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा काला कानून लाया है ताकि आमजन इसी समस्या में उलझा रहे कि वह कैसे साबित करेगा कि वह हिंदुस्तानी है । एक धर्म विशेष के किए अलग से इस कानून में व्याख्या करना सरकार की धर्म विरोधी मानसिकता की ओर इशारा कर रहा है ।महिलाओं के अलावा वह मौजूद सपा जिलाध्यक्ष राशिद खान, अब्दुल हबीब, मोहम्मद शमसाद व जुल्फिकार अली समेत अन्य लोगो ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए ।
बुधवार को शुरू हुए इस महिला सत्याग्रह में नगर समेत आसपास की दर्जनों महिलाए शामिल हुई ।सभी ने एक सुर में इस काले कानून का विरोध करते हुए कहा कि जनता ही देश की सरकार चुनती है । और अब वही जनता सड़क पर आ गयी है , सरकार को सावधान हो जाना चाहिए तथा इस काले कानून को तत्काल वापस लेते हुए देश वासियों से माफी मांगनी चाहिए ।
बुधवार को शुरू हुए इस महिला सत्याग्रह में नगर समेत आसपास की दर्जनों महिलाए शामिल हुई ।सभी ने एक सुर में इस काले कानून का विरोध करते हुए कहा कि जनता ही देश की सरकार चुनती है । और अब वही जनता सड़क पर आ गयी है , सरकार को सावधान हो जाना चाहिए तथा इस काले कानून को तत्काल वापस लेते हुए देश वासियों से माफी मांगनी चाहिए ।
बंद का रहा मिला जुला असर
सीएए व एनआरसी के विरोध में जमीयतुल उलेमा ए हिन्द द्वारा देश भर में 29 जनवरी को बंद का आह्वान किया गया था ।जिसका कोयलांचल नगर में मिला जुला असर दिखाई दिया ।अधिकांश दुकाने सुबह से बंद दोपहर बाद तक बंद रही । मध्यप्रदेश जमीयत उलेमा ए हिन्द जिला इकाई शहडोल के अध्यक्ष मौलाना मुनीर अहमद कासमी ने भी एक विज्ञप्ति जारी कर इस भारत बंद को सफल बनाने की अपील की थी ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें