Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts





GOOD NEWS: 31से फ्रेंड्स क्लब बुढार के तत्वावधान मे क्रिकेट गोल्ड कप का आयोजन



इवेंट डेस्क 
9425830963
बुढ़ार बुलेटिन। पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से फ्रेन्डस क्लब बुढार के तत्वाधान में  गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है  इसी क्रम में  इस वर्ष भी क्रिकेट  टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है  जिसमें  राष्ट्रीय स्तर की टीमों  द्वारा  भाग लिया जाएगा इस कार्यक्रम का आयोजन बुढार स्टेडियम ने किया जाना  है  जहां पर राष्ट्रीय स्तर से आए खिलाड़ियों  द्वारा  अपने खेल का प्रदर्शन किया जाएगा ।
 
अखिल भारतीय फ्रैंड्स गोल्ड कप टूर्नामेंट 2020 का उदघाटन दिनांक 31/01/2020 को होगा। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि जय सिंह मरावी (विधायक जयसिंहनगर) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक (जैतपुर विधानसभा) होंगी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में आज़ाद बहादुर सिंह (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, शहडोल) एस.के.सिंह (रिलायंस सी बी एम प्रोजेक्ट) अजय गुप्ता 
(सी.ई.ओ.ओपीएम अमलाई) पदम सिंघानिया,  पवन चमड़िया, कमल जाजू उपस्थित रहेंगे, ज्ञातव्य हो कि इस टूर्नामेंट के संयोजक हनुमान खंडेलवाल है जबकि आयोजन समिति के अध्यक्ष बलमीत सिंह खनूजा हैं, यह टूर्नामेंट प्रति वर्ष फ्रैंड्स स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी के तत्वाधान में खेली जाती है जिसके अध्यक्ष कैलाश विशनानी हैं, उदघाटन मैच डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन रीवा और नागपुर के बीच खेला जाएगा । यह जानकारी टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी अवधेश पांडेय (पिंटू) के द्वारा प्रदान की गई ।