- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 28 जनवरी 2020



त्राहिमाम, त्राहिमाम की ऐसी लीला 

MP के शहडोल जिले में कगार पर करप्शन


सिटी डेस्क 
9575511705
भोपाल बुलेटिन। जिले भर मे राजस्व मामले की पेडिंसी इस कदर चर्चा का विषय बन गई है जिसके निराकरण समाधान के लिए अंधाधुंध रिश्वत मांगी जा रही है चाहे किसी की बिटिया के वैवाहिक खर्च के लिए जमीन बिक्री हो या गंभीर इलाज के लिए पैसे के अभाव में जमीन बिक्री की अनुमति हो इस शहडोल जिले मे एक आध विभाग को छोड़कर शत प्रतिशत फुल गुंडाराज है पैसा दो काम कराओ। भले ही वैध अवैध हो अवैध वैध हो।।। 
जिला कलेक्ट्रेट परिसर की अगर हम बात करे तो यहा आवेदकों को तारीख पर तारीख बताकर अधिकारी सेहत की टिप्स व्हाटस्एप पर साझा करने के लिए फुरसतिया मिजाज से बगैर विभागीय कार्य को तवज्जों दिए पूरा दिन निकाल देते हैं पत्रकारों से नाम न बताने की शर्त पर आपबीती आफिस-आफिस सीरियल जैसी हुबहू सुनाई।।। क्या काग्रेस की सरकार बनने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री इस तरह के जीरो टॉरेरंस पर जिले की कमान संभालने राजधानी से ऐसा आदेश दिया है जिसके चलते विराटनगरी के इतिहास में आज तक खुल्लम-खुल्ला लूटपाट नही चलती थी। सूत्र बताते हैं कि बीते दिनों भी इस आफिस-आफिस के खेल में एक बीमारी से त्रस्त पैसे के अभाव में इलाज के लिए जमीन बिक्री की अनुमति के आवेदन के लिए तारीख पर तारीख बताकर जिम्मेदारो ने जान ले ली फिर मरणोपरांत साहेब ने अनुमति दे दी है सच मे साहेब वाकई में बडे दिल वाले है। 
सूत्रों के हवाले से खबर यह भी जिले के सांभ्रतजनो, पीडित नागरिकों ने इस नाइंसाफ़ी के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन आंदोलन आदि की रूपरेखा तैयार की जा रही हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad