- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 28 जनवरी 2020


शहडोल, फोटो मे प्रदर्शित इसी जूनो लाईट घोटाले की जांच लंबित है।
शहडोल, तस्वीरें कभी झूठ नहीं बोलती हैं बीते पखवाड़े की तस्वीर सामने।



शहडोल, प्रदेश की सबसे अधिक राजस्व बटोरने और घोटालों की नगरपालिका।

दांव मे राजनैतिक कद और धंधेबाजी


  • देश की इस नगरपालिका मे भ्रष्टाचार की लिखने जा रही नई इबारत.. ?

  • बजबजाती नालियां, पार्क विहीन नगर पालिका में लाखों की मिथ्या स्वच्छता संदेश से होगा किसको फायदा



सिटी डेस्क 
शहड़ोल बुलेटिन। देश के प्रधान सेवक भले ही देश को स्वच्छ और सुंदर बनानें की दिशा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हों पर इस स्वच्छता के नाम पर खुले आम किस तरह से लूट मची है इसकी बानगी मध्यप्रदेश के एक नगर पालिका में देखी जा सकती है।
एक तरफ सरकार जहां स्वच्छता को लेकर आम जन तक डोर टू डोर संदेश पहुंचानें और अपनें नगर व प्रदेश , देश को स्वच्छ बनानें की दिशा में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है वहीं इस खर्च में कुछ नेता अपनी रोटी सेकनें में लगे हुये हैं और इसकी आड़ में ना सिर्फ अपना राजनैतिक कद बढ़ा रहे हैं बल्कि मोटी कमाई भी करते नजर आ रहे हैं।
कुछ ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के चुनिंदा नगर पालिकाओं में शुमार नगर पालिका धनपुरी से सामनें आया है जहां कभी कुश्ती तो कभी कवि सम्मेलन के नाम पर लाखों रुपये खर्च करनें की आड़ में मोटी कमाई की जा रही है।
बीते दो पखवाड़े पहले स्वच्छता संदेश के नाम पर धनपुरी नगर पालिका क्षेत्र के यज्ञशाला मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कर नगर पालिका में प्रशासनिक रुप से बैठे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारियों नें खूब वाह वाही लूटी इतना ही नहीं अपनी राजनीतिक छवि को चमकदार बनानें के लिये ये नेता मंच पर विराजमान होकर घंटो कुश्ती का आनंद उठाते रहे लेकिन इस कुश्ती से स्वच्छता संदेश किस तरह आम जन तक पहुंचा यह समझ से परे हैं वहीं 29 जनवरी को नगर पालिका धनपुरी द्वारा स्वच्छता संदेश के नाम पर अंर्तराष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन करानें जा रहा है, जिसमें देश के नामी गिरामी कवि आकर आम जन को स्वच्छता का संदेश देंगे, यह स्वाभाविक है कि इस संदेश में आनें वाले कवियों को  पारिश्रमिक भी प्रदान किया जायेगा। 
लेकिन बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आम जन को संदेश देनें की शुरुआत नगर पालिका के प्रशासनिक समिति के सदस्य के घर से हुई, खास बात तो यह भी है कि प्रदेश की खास नगरपालिकाओं में अपना नाम दर्ज रखनें वाली नगर पालिका धनपुरी के अध्यक्ष से लेकर अधिकारियों नें पालिका के प्रशासनिक समिति के सदस्य हनुमान खण्डेलवाल के निज निवास पर 28 जनवरी को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी और साथ ही यह भी संदेश दे दिया कि इतने बड़े आयोजन के लिये जो नगर पालिका लाखों रुपये खर्च कर सकती है उस नगर पालिका परिसर में प्रेस वार्ता करनें के लिये माकूल स्थान भी नहीं है।
वहीं इस प्रेस वार्ता के बाद विरोधी दल यह भी कहता नजर आ रहा है कि प्रशासनिक जुगाड़ से सत्ता हासिल करनें वाले इन राजनेताओं के पास नगर पालिका क्षेत्र के विकास में करनें को कुछ रह नहीं गया है इसलिये इस तरह के आयोजन कर मोटी रकम और झूठी वाहवाही लूटनें में लगे हैं।
वहीं दबी जुबान एक सदस्य नें यह भी कहा कि यदि यह आयोजन सफल रहा तो जल्द बाबा रामदेव यहां बुलाया जायेगा। लेकिन इन सब में यह बात समझ से परे है कि जिस नगर पालिका में दर्जनों वार्ड ऐसे हैं जहां नालियों में गंदगी का अंबार है , सकरी सड़के हैं नगर पालिका क्षेत्र में कोई पार्क नहीं है वहां यह संदेश कितना कारगर साबित होगा।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया .....
हम नगरपालिका में ऐसे आयोजन कर रहे जिसके माध्यम से स्वच्छता का महत्व समझाने की कोशिश की जा रही है।
रविकरण त्रिपाठी
सीएमओ.
नगरपालिका धनपुरी
......
हमें पत्रकारों को खाना खिलाना था इसलिए हुनमान खंडेलवाल के निवास में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इसमे कुछ गलत नही।
मुबारक मास्टर, अध्यक्ष
प्रशासनिक सीमित, 
नगरपालिका धनपुरी शहडोल 






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad