OMG...जानते हैं आखिर कैसे जयसिंह मरावी को बना दिया जैतपुर विधायक
आओ इसका भी पता लगाएँ....कलेक्टर कौन, एकलौती महिला विधायक को विधानसभा से कर दिया बेदखल, सीईओ लापतागंज के गुमनाम, पुलिस अधीक्षक बेनाम, प्राचार्य लिखा नाम गोल
वाह रे आयोजक आमंत्रण मे भी झूठ फरेब, तो क्या आज शाम कवि सम्मेलन मे वर्णित अतिथि करेंगे शिरकत
सिटी डेस्क
9575511705
शहडोल बुलेटिन। हेडिंग पढ़कर आपको थोड़ा अटपटा जरुर लग रहा होगा लेकिन जो हमनें लिखा है उसके पीछे मजबूत आधार के साथ कुछ बुद्धजीवियों के ज्ञान का वह परिचय भी है जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की सबसे धनाड्य नगरपालिकाओं में शुमार धनपुरी नगर पालिका को स्वच्छता में नंबर वन बनानें की दिशा किया जा रहा है।
हद तो तब हो जाती है कि राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का बखान कर स्वच्छता संदेश देनें की बात करनें वाले बुद्धजीवी निवेदक एक छोटे से कार्ड में अपनी तस्वीरों में तो सफेद बाल भी छुपा ले जाते हैं लेकिन पूर्व मंत्री और विधायकों के साथ ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम और अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद को स्थान नहीं दे पाते, यह आमंत्रण भले ही इस आयोजन में खानापूर्ति जैसा हो लेकिन इसके छपनें और बटनें से यह स्पष्ट सा होता दिख रहा है कि इस आयोजन के कर्ताधर्ता इस आयोजन को लेकर कितनें गंभीर है ।
हलांकि राजनैतिक गलियारों के साथ आमजन में इस बात को लेकर चर्चा है कि इतने बड़े आयोजन में यह चूक किसकी लापरवाही से हुई है।
Note: प्रतीक्षा मे...बाकी समीक्षा आयोजन पश्चात।