- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 31 जनवरी 2020



FCC GOLDCUP: जमकर चला नागपुर का बल्ला, रीवा को किया पस्त


रोमांचक मैच का क्रिकेट प्रेमियों नें जमकर उठाया आनंद


विनय शुक्ला
9407813266
शहड़ोल बुलेटिन। जिले की कोयलांचल नगरी इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। बीते 40 वर्षों से आयोजित होनें वाले अखिल भारतीय फ्रेन्डस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 31 जनवरी से हुआ, 31 जनवरी से 8 फरवरी तक चलनें वाला यह मैच में रीवा, दिल्ली, नागपुर, शहड़ोल, इलाहाबाद, नोएड़ा के बीच होगा।
 बुढ़ार नगर की सामाजिक संस्था फ्रैंड्स स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित किए  जाने वाले अखिल भारतीय फ्रैंड्स गोल्ड कप का उदघाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जय सिंह मरावी (विधायक, जयसिंहनगर) रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता केशर सिंह छाबड़ा ने की। समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, पवन चमड़िया, अनिल सिंह, प्रवीण सिंह, भानु दीक्षित, पुष्पेन्द्र ताम्रकार, हर्ष सिंघानिया, दौलत मनवानी, अजय सिंह बघेल, बबलू जायसवाल, मो. आज़ाद उपस्थित रहे ।

प्रतियोगिता का पहला मैच रीवा और नागपुर के बीच खेला गया, नागपुर टीम के कप्तान अगम कोहली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया नागपुर की टीम नें निर्धारित 30 ओवरों में नागपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खो कर 187 रन बनाए, नागपुर टीम के तरफ से कप्तान अगम कोहली ने शानदार अर्द्धशतक जमाया, 188 रनों का पीछा करते हुए रीवा की पूरी टीम 22 ओवरों में 109 रनों में ढेर हो गई, रीवा का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर देर तक टिक कर नहीं खेल पाया और देखते ही देखते नागपुर ने यह मुकाबला 69  रनों से जीत लिया  मैच में अंपायरिंग राकेश त्रिपाठी और आंनद त्रिपाठी ने की।

आज के में ऑफ द मैच नागपुर टीम के क्षितिज दहिया जिन्होंने 36 रन बनाए और 5 विकेट लिए रहे जिन्हें महिंद्रा मोटर्स के मालिक गुरदीप सिंह बग्गा द्वारा 1500/- नकद देकर पुरस्कृत किया गया ।


रीवा Vs दिल्ली के बीच कल मैच

फरवरी को होनें वाला मैच रीवा और दिल्ली के बीच होगा। आपको बता दें कि कोयलांचल में होनें वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन समिति में हनुमान खण्डेलवाल (संयोजक), बलमीत सिंह खनूजा (अध्यक्ष, आयोजन समिति)  कैलाश विशनानी (अध्यक्ष फ्रैंड्स स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी) पी.के. भगत, मुबारक मास्टर, अनिल सोनी, श्रीनिवास द्विवेदी, नादिर खान, अमरजीत सिंह बग्गा, महेंद्र त्रिपाठी, पवन नियार्सेस, विक्रम सिंह (विक्की), अवधेश पांडेय (पिंटू), योगेन्द्र सिंह, जुगुल मिश्रा, सुशील उपाध्याय हैं।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad