- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 31 जनवरी 2020








अखिल भारतीय फ्रैंड्स गोल्ड कप 2020 का आगाज

पहला मैच रीवा और इलाहाबाद के बीच

स्पोर्ट्स डेस्क 
9575511705
शहडोल बुलेटिन। शहड़ोल जिले की कोयलांचल नगरी बुढ़ार में बीते 40 सालों से चलनें वाले क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है। आज से शुरु हुये अखिल भारतीय फ्रेन्डस क्रिकेट टूर्नामेंट आठ फरवरी तक चलेगा। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आठ टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें दिल्ली, नोयड़ा, इलाहाबाद, नागपुर, रीवा, एनसीआर व शहड़ोल शामिल है बुढ़ार में आयोजित होनें वाले इस टूर्नामेंट में देश भर से कई नामी खिलाड़ी शामिल होंगे। टूर्नामेंट के उद्घाटम मैच की शुरुआत में विधायक जय सिंह मरावी मुख्य अतिथि के रुप में और विधायक मनीषा सिंह अध्यक्ष के रुप में मौजूद रहीं।


जिले की कोयलांचल नगरी शहड़ोल में आठ दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा रहेगा बुढ़ार के कुशाभाऊ ठाकरे क्रिकेट मैदान में अखिल भारतीय फ्रेन्डस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट आज से शुरु हो गया है। जिसमें आज के मैच की शुरुआत नागपुर व रीवा के बीच हुई जिसमें रणजी खिलाडी जफर अली भी शामिल है। उद्धाघाटन मैच के इस मौके पर विधायक जय सिंह मरावी और विधायक मनीषा सिंह नें खिलाडियों का स्वागत किया और खेल प्रेमियों को उत्साहवर्धन किया। कोयलांचल में इस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत बीते चालीस वर्षों हो रही है जिसमें देश के राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट   खिलाड़ी अपनी खेल का जौहर दिखा चुके हैं।



इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 01 लाख रुपये नगद के साथ गोल्ड कप और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये और गोल्ड कप, मैन ऑफ दी सीरीज 11 हजार रूपये नगद, मैन ऑफ दी मैच 5  हजार रूपये नगद दिया जायेगा। 
आज का मैच रीवा vs नागपुर 
01 फरवरी 2020 दिल्ली vs नागपुर 
02 फरवरी 2020 दिल्ली vs रीवा
03 फरवरी 2020 नोएडा vs इलाहाबाद 
04 फरवरी 2020 नोएडा vs शहडोल 
05 फरवरी 2020 इलाहाबाद vs शहडोल 
06 फरवरी 2020 FIRST SEMIFINAL 
07 फरवरी 2020 2nd SEMIFINAL 
08 फरवरी 2020 FINAL 
खास बात यह भी है कि बुढ़ार में होनें वाले इस टूर्नामेंट को देखनें जहां आस-पास से सैकड़ों लोग आते हैं वहीं दूसरी तरफ इस टूर्नामेंट में बतौर अम्पायर बीसीसीआई लेवल टू के श्रीराम बोर्डे और बीसीसीआई लेवल वन के राकेश त्रिपाठी सहित आनंद त्रिपाठी शामिल है। यह टूर्नामेंट जिले व  कोयलांचल के क्रिकेट प्रेमियों के लिये एक उत्सव जैसा है जिसमें जिले के साथ ही आस पास के ग्रामीण इलाकों के साथ समीपी जिलों से भी क्रिकेट प्रेमी आनंद उठानें आते है।
इस रोमांचक क्रिकेट मैच को अखिल भारतीय फ्रैंड्स गोल्ड कप टूर्नामेंट 2020 की आयोजन समिति के संयोजक हनुमान खंडेलवाल, आयोजन समिति अध्यक्ष  बलमीत सिंह खनूजा, फ्रैंड्स क्लब एण्ड कल्चरल सोसाइट अध्यक्ष कैलाश विश्नानी एवं अमरजीत बग्गा, अनिल तोदी, महेन्द्र त्रिपाठी, अभयराज सिंह,  श्री निवास द्विवेदी, नादिर खान, मोहम्मद एहसान, पवन, अवशेष पाण्डेय, योगेन्द्र सिंह,  जुगल मिश्रा, विक्रम सिंह,  राकेश त्रिपाठी,  संदीप सिंह आदि क्रिकेट मैच सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई जा रही हैं।


शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर ।।
कृपया खबरें शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें।
समाचार,  शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें 
9009908786,  9575511705, 9893779923, 9425830963, 9425358576
Email- info@shahdolbulletin.com 
shahdolbulletin@gmail.com



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad