Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts



Great... कुलपति ने अक्षत गुप्ता को सरस्वती यंत्र देकर किया सम्मानित

City desks
957551705
शहडोल बुलेटिन। शहर के प्रतिभावान छात्र अक्षत गुप्ता को शहडोल का नाम पूरे  विश्व में रोशन करने के कारण पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश तिवारी ने अपने कार्यालय में आत्मीय अभिनंदन करते हुए प्रतीक चिन्ह सरस्वती यंत्र भेंट किया। अक्षत गुप्ता के सम्मान में अपने कार्यालय में आयोजित एक शादे कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर मुकेश तिवारी ने होनहार छात्र अक्षत गुप्ता को पुष्पगुच्छ व सरस्वती यंत्र से सुसज्जित प्रतीक चिन्ह भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कुलपति प्रोफेसर तिवारी ने अक्षत गुप्ता को सम्मानित कर अपना  आशीर्वचन देते हुए कहा कि हमारी शुभकामनाएं अक्षत के साथ है हम चाहते हैं कि वह हर विधा में पारंगत हासिल कर माता-पिता के साथ शहडोल संभाग का मान इसी तरह बढ़ाते रहें।ज्ञात हो कि संभाग के युवा उद्यमी टीवीएस मोटर कंपनी के संभागीय डीलर मनोज गुप्ता-श्रीमती आरती गुप्ता के सुपुत्र अक्षत गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय यूसीमास अर्थमैटिक प्रतियोगिता में विश्व विजेता बन कर शहडोल संभाग व भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ाए है। गुड शेफर्ड कान्वेंट स्कूल के छात्र अक्षत गुप्ता के सम्मान कार्यक्रम में पिताश्री मनोज गुप्ता,जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे,प्रो.भरत शरण सिंह प्रो.अमित निगम, प्रो.आशीष तिवारी, पत्रकार सुभाष द्विवेदी, रुपांश गुप्ता के साथ महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।