- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020









अखिल भारतीय फ्रेन्डस कप क्रिकेट टूर्नामेंट मे विजेता रही टीम दिल्ली  

■प्रभारी मंत्री ओमकार मरकाम द्वारा खिलाडियों को किया गया पुरस्कृत

■ समिति वर्षों से मेधावी युवाओं को बेहतर प्लेटफॉर्म दे कर रही प्रोत्साहित 

जुगल मिश्रा 
बुढार बुलेटिन। जिले के बुढ़ार स्थित कुशाभाऊ ठाकरे मैदान में मे चल रहे अखिल भारतीय फ्रैंड्स गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन फाइनल मैच में दिल्ली नें शानदार जीत हासिल करते हुये 2020 के कप पर कब्जा जमा लिया, 31 जनवरी से शुरु हुये इस टूर्नामेंट के फाईनल मैच दिल्ली और नागपुर टीम के मध्य 25-25 ओवरों का खेला गया, जिसमें दिल्ली टीम के कप्तान विकास दीक्षित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित ओवर में  136 रन बनाकर 137 रन का लक्ष्य दिया। दिल्ली टीम के विकास दीक्षित ने42 बाल पर 30 रन एवं रजत लोचब ने 33 बाल पर 26 रन बनाये।
वहीं नागपुर की टीम अभिषेक काबले ने 4 ओवर में  23 रन देकर 4 विकेट एवं अनिकेत रोकड़े 5 ओवर 1 मैडन 11 रन 2 विकेट झटके, नागपुर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अम्बर ने 24 रन 31 गेंदो में दिल्ली के जियाउल्लहक ने 4 ओवर 16 रन 3 विकेट झटके।
नागपुर 22 ओवर में 80 रन बनाकर ऑल आउट हो  गई इस तरह से दिल्ली ने 57 रनों से मैच को जीत लिया। इस टूर्नामेंट मैच में बीसीसीआई लेवल के एंपायर राकेश त्रिपाठी और श्रीराम बोर्डे ने की ।
वहीं पूरे टूर्नामेंट में कमेंट्री करते हुये कलाम मोहम्मद और वीरेंद्र पटेल व लप्पू गुप्ता ने करते हुये  मैच का आंखों देखा हाल सुनाया और स्कोरिंग बोर्ड पर इंट्री मो.याह्या ने की।  



आज के मैन ऑफ द मैच के खिलाड़ी जियाउलहक ने 25 रन बनाकर 3 विकेट झटके जिन्होंने  
 5100/- रु नकद देकर पुरस्कृत किया गया । 

विजेता टीम रही दिल्ली को  
इस टूर्नामेंट की विजयी दिल्ली टीम को 1,11000 रुपए नगद सीबीएम प्रोजेक्ट द्वारा एवं ट्रॉफी स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद दीक्षित के स्मृति में उनके पौत्र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष भानू दीक्षित के द्वारा प्रदान की गई।

उपविजेता रही टीम नागपुर... 
इस टूर्नामेंट की उपविजेता नागपुर टीम को 50000 रु नगद सीबीएम प्रोजेक्ट एवं ट्रॉफी स्वर्गीय राम बाई शुक्ला की स्मृति में उनके पुत्र अजीत शुक्ला के द्वारा प्रदान की गई।


विकास को मिला मैन ऑफ दी सीरीज....
मैन ऑफ द सीरीज विकास दीक्षित रहे जिन्हें 11000 रु नगद एवं ट्रॉफी स्वर्गीय मोतीलाल त्रिपाठी के स्मृति में उनके पुत्र  मदन त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी राजेश त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी के द्वारा प्रदान की गई। 

बेस्ट बैट्समैन का खिताब....
बेस्ट बैट्समैन  गौतम बैध को 3100 रुपए नगद एवं ट्रॉफी आरके जैन की स्मृति में जूली जैन एवं ऋषि जैन के द्वारा प्रदान की गई। 

बेस्ट बॉलर का खिताब....
बेस्ट बॉलर अभिषेक काबले को 3100 रुपए नगद एवं ट्राफी स्वर्गी कमलाकर सिंह के स्मृति मेघना सिंह के द्वारा प्रदान की गई। मैच के समापन समारोह में गरिमामय टूर्नामेंट में मुख्य अतिथियो का कैप पहनकर स्वागत किया गया ।



सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया स्वागत भाषण कैलाश विश्नानी के किया।

मुख्यातिथि आदिम जाति कल्याण विभाग घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजातीय एवं प्रभारी शहडोल मध्य प्रदेश शासन के ओमकार सिंह मरकाम एवं अध्यक्षता पूर्व राजस्व राज्यमंत्री विधायक जयसिंह नगर जय सिंह मरावी ने की वही विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कोतमा सुनील सराफ, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर शहडोल ललित दाहिमा, पुलिस अधीक्षक, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल आजाद बहादुर सिंह एवं अध्यक्ष भाजपा शहडोल इंद्रजीत सिंह छाबड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष विराजमान रहे। समिति से हनुमान खण्डेलवाल, संयोजक, बलमीत सिंह खनूजा अध्यक्ष  कैलाश विश्नानी पी.के. भगत, मुबारक मास्टर, अनिल सोनी, श्रीनिवास द्विवेदी, नादिर खान, अमरजीत बग्गा, महेंद्र त्रिपाठी, पवन नियार्सेस, विक्रम सिंह (विक्की), अवधेश पांडेय (पिंटू), योगेन्द्र सिंह, जुगुल मिश्रा, सुशील उपाध्याय, संदीप सिंह, अन्नू बारी शामिल रहे।

विजेता एवं उपविजेता टीम प्रायोजकों को पुरुस्कृत किया गया। नागपुर टीम के पद्म सिंघानिया एवं हर्ष, आदित्य सिंघानिया एवं दिल्ली टीम के बलमीत सिंह खनूजा राजेश चमड़िया राकेश सिंह राजीव शर्मा को  हीरो मोटरसाइकिल देकर पुरस्कृत किया गया ।

दर्शकों को पुरुस्कार से उत्साहित भीड... 
दर्शकों को प्रथम पुरस्कार मोबाइल सेट द्वितीय पुरस्कार दिवाल घड़ी एवं तृतीय पुरस्कार हॉट पॉट  राजकुमार गुप्ता व पवन नियर्सेस के द्वारा प्रदान किया गया। वहीं लकी ड्रा कूपन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हीरो स्प्लेंडर द्वितीय पुरस्कार हीरो प्लेजर तृतीय पुरस्कार हीरो सीडी डीलक्स प्रदान किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad