- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020






अवैध वसूली करती है रेंजर, शिकायतकर्ता को जड दिया थप्पड़


वन विभाग गोहपारू रेंजर के खिलाफ थाने पहुची शिकायत...





सुनील मिश्रा 
83195 74440
शहडोल बुलेटिन। जिला मुख्यालय से लेकर राजधानी तक वन विभाग के गोहपारू रेंज लगातार सुर्खियां बटोर रही है इस रेंज से इस महिला अधिकारी की अतरे दूसरे दिन जान खतरे में पड़ जाती है और मामले में एक और अहम बात यह है कि अवैध रेत खनन कारोबार मे लगे वैध कारोबारियो मे अच्छा खासा भय व्याप्त है। इसी क्रम में बीते माह 31 जनवरी को रेत से लदी वैध परिवहन करती वाहन चालक  मोतीलाल यादव को ग्राम नरवार ललमटिया के तिराहा पर रोककर जबरन अवैध परिवहन मामले में फंसा कर 50000₹ की मांग की गई। मांग पूरी ना कर पाने पर वाहन रेंजर द्वारा नरसरहा डिपो में जब्त कर खडा कर दिया है।


क्या था पूरा मामला..... 

बीते 30 जनवरी नरवार ग्राम ललमटिया समीप वाहन क्रमांक एमपी 18 जीए 4671 गुजर रहा था जिसमें शासकीय मापदंड के अनुरूप तिथि एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे इसके बाद भी आकाशदीप साहू के वाहन को जब तक किया गया था और उनसे ₹50000 की मांग की गई थी इस मामले में सुनवाई के लिए गो पारू रेंजर के द्वारा वाहन चालक मोती लाल यादव को बुलाया गया जहां अमन रिछारिया के सामने मारपीट की गई जिसकी शिकायत गोहपारू थाने में पीड़ित के द्वारा की गई है। पुलिस विभाग के द्वारा इस मामले में जांच के बाद बिधि संगत कार्यवाही की जाएगी।


पेपर पूरे है फिर भी अवैध.... 

उक्त मामले से तैश मे आकर गुरूवार को रेंजर ने गवाहों को धमकाया और एक बार फिर अवैध रूप से 50000₹ की गई मांग पूरी ना होने पर गवाह को मारा थप्पड़ गोहपारू रेंज अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें रेंजर के द्वारा गवाह से ₹50000 की मांग की गई और जब वह उस मांग को पूरा नहीं कर पाया तो उसे थप्पड़ मारा गया इस मामले में गोहपारू थाना अंतर्गत पीड़ित के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें उसने बताया कि रेंजर के द्वारा लगभग चार-पांच दिन पूर्व उसके वाहन को खड़ा कराया गया था। जिसमें सभी दस्तावेज पूर्ण होने के बाद भी वाहन को खड़ा किया गया था इस मामले में नरसरहा समीप डिपो में वाहन को खड़ा कराया गया और गवाही के लिए आज बुलाया गया था जहां ₹50000 की मांग करते हुए रेंजर ने मारपीट की इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने का प्रयास किया गया तो अधिकारी बात को नजरअंदाज करते नजर आए और उन्होंने किसी तरह की कार्यवाही नहीं की प्रथम सूचना गोहपारू थाने में दर्ज कराई गई अग्रिम कार्यवाही के लिए कर्मचारियों द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

सुनो...मेरे देवर को जानते हो....

गौरतलब है कि गोहपारू रेंजर के देवर द्वारा सब्जी में सब्जी मंडी में की गई हत्या का प्रकरण संचालित है जिस का भय दिखाकर आमजन से वसूली का कारोबार रेंजर के द्वारा किया जा रहा है पिछले कई वर्षों से गोहपारू रेंज में पदस्थ इस रेंजर के द्वारा लोगों से अवैध वसूली करने के लिए धमकी दी जाती है और दबाव बनाने के लिए अपने देवर का नाम बताया जाता है इस मामले में कई अन्य संदिग्ध लोगों के नाम भी उनके द्वारा आम लोगों को बताए जाते हैं और धमकाया जाता है अवैध वसूली के मामले में की गई शिकायत में कई और रहस्य है जो विवेचना के बाद सामने आएंगे और गोहपारू  रेंजर की करतूतों का खुलासा होगा।



प्रशासनिक प्रतिक्रिया....

रेंजर द्वारा थप्पड़ मारा गया ऐसी शिकायत आई है विवेचना के बाद मामले में विधि संगत कार्यवाही की जाएगी। 
चिन्मय मिश्रा 
थाना प्रभारी,  गोहपारू 
शहडोल मध्यप्रदेश 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad