श्रंखलाबद्ध लगातार कवरेज़...
Scam...NGO के नाम पर लाखों रूपये उगाही, ठगी गई सैकडों महिलाएं
CMD कल्पना, DIRECTOR संतोष फरार
@प्रशिक्षण की आड़ में धोखाधड़ी, 03 पर मामला दर्ज
@प्रशिक्षण की आड़ में धोखाधड़ी, 03 पर मामला दर्ज
अनिल लहंगीर
9329537839
9329537839
बुढ़ार बुलेटिन। दिल्ली की जनसेवा शिक्षा संस्थान और उत्तर प्रदेश के लखनऊ आलमबाग ब्रांच ऑफिस के नाम पर एनजीओ संचालित होने का दावा कर प्रशिक्षण के नाम पर समूचे इलाके से लाखो रूपये उगाही की है यह पूरा गोरखघंधा बुढार थाना क्षेत्र के पंचवटी मोहल्ले में महिलाओं और युवतियों को प्रशिक्षण और सामग्री के नाम संचालित किया जा रहा था। जिसकी महिलाओं की शिकायत के बाद ठगी करने वाले तीन ठगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद से इस गोरखघंधे की ठगी उजागर हुई।
समूह बनाकर अवैध उगाही...
मामले में संस्था के बुढार मे बीते रविवार 22/02/2020 को महिलाओं द्वारा शिकायत की गई थी कि पचंवटी मोहल्ला बुढार मे रह रहे कुछ युवकों द्वारा सिलाई प्रशिक्षण एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के नाम पर 13-13 महिलाओं का समूह बना कर प्रति सदस्य 350/रू वसूली की जा रही है शिकायत जाचं से पाया गया कि शिव जी शाह उर्फ प्रभाकर सिहं महेन्द्र उर्फ रवि रंजन कुमार उर्फ सोनू यादव जो बिहार व झारखंड के रहने वाले हैं उनके विरुद्ध सोमवार को धारा 419, 420, एवं 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है। कहा कितना पैसा किस प्रशिक्षण की आड मे लोगों से लिया गया है हालांकि मामले में लगभग सैकडा भर महिलाओं के थाने में आने के बाद से ही थाना प्रभारी एवं पुलिस कप्तान नजर बनाएं हुए हैं। ताकि फरार सभी ठगी के आरोपियों सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।
मास्टर माइंड गिरफ्त से दूर...
पुलिस के हत्थे अभी तो इस पूरे गोलमाल के प्यादे ही चढ़े हैं मास्टर माइंड पुलिस की गिरफ्त से दूर है जिस और पुलिस अभी जांच कर रही है अपने आपको संस्था का सीएमडी बताने वाली कल्पना पांडे और निर्देशक संतोष मेहता अभी भी फरार है जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है जो दस्तावेज और प्रधान कार्यालय का पता दर्शाया गया है उस मामले में भी पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है सैकड़ों महिलाओं को बनाया शिकार एनजीओ की आड़ में बुढार के पंचवटी मोहल्ले में एक मकान प्रशिक्षण के लिए किराए पर लेने के बाद खुद के रहने के लिए आदर्श कॉलोनी में एक मकान किराए पर लिया था करीब 300 से 400 महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार इस गिरोह के द्वारा बनाया गया है पंजीयन के नाम से 300 से ₹400 की वसूली और मशीन देने के लिए 5000 से 10000 तक वसूल किए गए। सिलाई प्रशिक्षण के अलावा ब्यूटी पार्लर सहित अन्य प्रशिक्षण देने का भी दावा कथित नटवरलालों के द्वारा किया जा रहा था।
रडार में मशीन सप्लायर....
पुलिस की राडार में कथित नटवरलालों को मशीन सप्लाई करने वाले शहडोल के सीपी रेडियो नामक दुकान के संचालक भी जिसने लाखों रुपए की मशीनें इन्हें बेची नगदी में बिना बिल के लोकल मेड मशीन सप्लाई की गई जिसका सेवा और वस्तु कर भी जमा नहीं कराया गया। कथित ठग बाजो के तार अनूपपुर जिले के चचाई से जुड़े हुए बुढार के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र ओपीएम, अमलाई, धनपुरी,चीफ हाउस, जयसिंहनगर, राजेंद्रग्राम, अनूपपुर सहित अन्य हिस्सों में ठग बाजो ने अपना नेटवर्क महिलाओं और युवतियों के माध्यम से बना रखा था पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा करीब 20 से 40 लाख रुपए पूरे इलाकों में महिलाओं से वसूल कर घटिया सामग्री बांटने के बाद राशि का बंदरबांट किया गया है।
प्रशासनिक प्रतिक्रिया..
महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
महेन्द्र सिंह चौहान
थाना प्रभारी, बुढार
जिला- शहडोल, मध्यप्रदेश





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें