OMG.... चिटफंड के तर्ज पर सिलाई कढ़ाई के नाम पर उगाही
महिलाओं ने थाने की शिकायत...
सिटी डेस्क
9425111809
शहडोल बुलेटिन। जिले के कोयलांचल ईलाके बुढ़ार में एनजीओ की आड़ में नेटवर्किंग करके लाखों की वसूली का मामला सामनें आया है। जिसमे भारत सरकार द्वारा जारी कार्यालय जन सेवा शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के प्रमाण पत्र के आधार पर कुछ लोग लगातार यह काम कर रहे थे। संस्था के कुछ लोग ग्रामीण ईलाकों से लेकर शहरी क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं के साथ अपना नेटवर्क स्थापित करके चूना लगा रहे थे। संस्था से जब महिलाओं नें दस्तावेजों की मांग की तो संस्था के कर्ताधर्ता किसी भी तरह का दस्तावेज नहीं दे सके। जिसके बाद सैकड़ो महिलायें अपनी शिकायत लेकर बुढ़ार थानें पहुंच गई। सैकड़ो महिलाएं घंटों अपनी शिकायत लेकर जमीं रहा लेकिन देर शाम तक थानें में कोई जिम्मेदार अधिकारी महिलाओं की शिकायत सुननें नहीं आये।
फिर समूह में धोखाधड़ी....
संस्था के बारे में शिकायत करते हुये महिलाओं नें बताया कि संस्था उनसे 13 सदस्यों का समूह बनाकर ब्यूटीशियन, सिलाई जैसे प्रशिक्षण के नाम पर 350 रुपये से लेकर 750 रुपये की प्रति व्यक्ति वसूली करते थे। पूरा पैसा संस्था के सदस्य नकदी के रुप में लेते थे, यह पैसा महिलायें एक ग्रुप से लगभग 5300 सौ रुपये की वसूली करते थे, साथ ही ज्यादा ग्रुप बनानें वाली महिलाओं को स्कूटी और कार जैसे उपहार भी प्रलोभन के नाम पर देनें का वादा करते थे, ऐसा करते हुये इस संस्था नें अब तक इस तरह की सैकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये की वसूली कर चुके हैं, यह पूरा पैसा नगद के रुप में लेते थे और किसी भी तरह की रशीद या पावती भी नहीं देते थे खास बात तो यह है कि जिस संस्था के बैनर के नाम पर यह व्यक्ति यह पूरा काम संचालित किये हुये थे।उसमें स्पष्ट रुप से नि:शुल्क प्रशिक्षण लिखा हुआ था, बावजूद इसके इस संस्था के संचालक इनसे पैसा वसूल कर रहे थे। इसके साथ ही उक्त संस्था के संचालक इस तरह के संचालन के लिये किसी भी तरह की शासकीय अनुमति या सूचना प्राप्त नहीं किये थे।
महिलाओं ने थाने की शरण ली...
पूरे मामले की जानकारी महिलाओं नें थानें पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल संस्था के कुछ संचालक पुलिस की गिरफ्त में है और उनसे इस नेटवर्किंग के संचालन को लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं अब संस्था के कर्ताधर्ता कुछ समय मांगते हुये पैसा वापस करनें की बात कह रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस संस्था के संचालक बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के लगातार इन महिलाओं से प्रशिक्षण के नाम पर इस तरह की लूट करते रहे और प्रशासनिक अमले को इस बात की जानकारी तक नहीं थी, फिलहाल थानें में आई महिलाओं से पुलिस द्वारा शिकायत ली जा रही है।
प्रशासनिक प्रतिक्रिया....
"50-60 महिलाओं ने थाने में शिकायत की है मामले में 3 आरोपियों को पकड़ लिया है दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
महेन्द्र सिंह
थाना प्रभारी बुढार
शहडोल मध्यप्रदेश



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें