- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 19 फ़रवरी 2020



बुढार। घायल क्रिकेट खिलाड़ी विकास शर्मा 

बुढार। सड़क पर युवा क्रिकेटर को कार से ठोककर मारकर मूर्छित अवस्था में पहुंचाने वाला आरोपी, जिसे पुलिस खोज नही पा रही।



OMG.....शराबियों ने सड़क पर ऐसा मचाया उत्पात क्रिकेटर सहित 03 घायल, आरोपी फरार 



@विनय मिश्रा 
7000181525
बुढार बुलेटिन। बीते मंगलवार (18.02.2020) को क्रिकेट खिलाड़ी की जान पर बन आई। यहा शराब के नशे में चूर होकर एक कार सवार ने मानो कुचलने का पूरजोर प्रयास किया। बताया जा रहा है कि विकास बीते मंगलवार को ही 5:30 बजे के आसपास विकास शर्मा सरईकापा व उसके सांथी सूरज बैगा करकटी व दो अन्य लोगों को बुढ़ार की ओर से आ रही तेज गति से आती हुई मारूती स्विफ्ट कार ने उल्टे साइड में ठोंकर मारते हुए भाग गया स्थानीय लोगों ने बताया कार मालिक शराब के नशे में था जो मौके से फरार हो गया जिसकी सूचना डायल 100 को देने पर मौके पर डायल 100 खैरहा थाना पुलिस पहुंची खैरहा पुलिस द्वारा पीड़ित को सिंहपुर हॉस्पिटल ले जाने पर हॉस्पिटल से पैर फ्रेक्चर होने की जानकारी देने पर निजी हॉस्पिटल इलाज के लिए रिफर किया गया।

उक्त जानकारी थाने से लेने पर ज्ञात हुआ कि स्विफ्ट कार चलाने वाला व्यक्ति हर्दी निवासी राहुल सिंह है जिसके सांथ अन्य दो लोग थे जिसमें पिपरिया का शिवेंद्र पटेल और दुर्गा तिवारी बोडरी जिनको पुलिस अभी तक नही ढूढ़ पाई है। 

हालांकि इस मामले में एक बात स्पष्ट हो चुकी है कि जानबूझकर शराबखोरी के बाद सड़क पर फर्राटा भर रहे वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है और चार पहिया वाहन पहले महज चलित जुआ का पडा हुआ करता था आज चलित बार भी बनकर गुलजार है जिसके चपेट मे आम जन कीडे मकोड़े की तरह कुचले जा रहे हैं। संबधित दोषियों के विरुद्ध सख्ती के साथ मामले को सूक्ष्मता के साथ विवेचना किए जाने पर कई तरह से लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगेगा।


टीम शहडोल बुलेटिन#

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad