दबंगई: उपसरपंच और पति को गांव के दंबगों ने पीटा
तो@पुलिस की चूक से हुई घटना....
विनय शुक्ला
9407813266
शहडोल बुलेटिन। सोहागपुर जनपद अंतर्गत ग्राम खम्हरिया कला में पति-पत्नी के साथ मारपीट की गई। जानकारी में बताया गया कि ग्राम खम्हरिया कला की उप सरपंच रीना गौतम तथा उनके पति अन्नू गौतम के साथ गांव के ही राजेंद्र गौतम, सुखेंद्र गौतम, अनुराग गौतम, संदीप गौतम आदि ने मिलकर पुरानी रजिंश के चलते मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट में दोनो पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचारार्थ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी में बताया कि आरोपियों की अन्नू गौतम से पुरानी रंजिश रही है, जिसके चलते शनिवार को वाद विवाद हुआ और वह इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ पहुंची। आरोपियों ने एक साथ मिलकर अन्नू गौतम एवं उसकी पत्नी रीना पर राड से हमला किया, जिससे अन्नू गौतम के सर पर गंभीर चोट आई है। राजेंद्र गौतम और सुखेंद्र गौतम को पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद ही हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी ओर संदीप गौतम, अनुराग गौतम की गिरफ्तारी खबर लिखे जाने तक नहीं की जा सकी थी।
यह बात भी आई सामने.....
वहीं इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा लापरवाही किये जाने की बात भी निकलकर सामने आई है। बताया गया है कि गुरूवार को अन्नू गौतम के टै्रक्टर ड्रायवर भारत बैगा के साथ मारपीट करने वाले चारो ही आरोपियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद ड्रायवर भारत बैगा संबंधित कोतवाली थाने में पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिये पुलिस अधिकारियों से आवेदन किया, लेकिन उसके आवेदन पर कोई कार्यवाही न करते हुये उसे दुत्कार कर भगा दिया गया। जिसके बाद वह शनिवार की सुबह अन्नू गौतम के घर पहुंचा और उसने सारी जानकारी उसे बताई। जिसके बाद अन्नू आरोपियों के पास पहुंचा और ड्रायवर को मारे जाने का कारण पूछा। इस दौरान आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला कर दोनों पति-पत्नी को घायल कर दिया, जो गंभीर चोट लगने के कारण जिला चिकित्सालय में अपना इलाज करा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें