- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 21 मार्च 2020


Fight against Corona virus 

कोरोना वायरस से मानवता की जंग जारी है। संकट के समय अपनी सुरक्षा की चिंता छोड़ लोगों को बीमारी से बचाने व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने कर्मक्षेत्र में हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग बहादुरी से अपना काम कर रहे हैं। इस दौरान वह अपनी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रख रहे। चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ साफ-सफाई, दूध व समाचार पत्र पहुंचाने के काम में लगे हजारों लोग इस हालात में असली नायक बनकर उभरे हैं।

कोरोना वायरस को लेकर आयुष मंत्रालय ने भी एडवायजरी जारी की है। एडवायजरी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में श्वास नली के लक्षणों से बचाव की सलाह दी गई है। आयुष सचिव राजेश कोटेजा ने बताया कि कोरोना वायरस का प्रकोप देखा जा रहा है, जो मुख्य रूप से श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है। एडवायजरी में कहा कि कोरोना वायरस में व्यक्तिगत स्वच्छता उपाय और कुछ हर्बल दवाएं स्वस्थ्य बनाए रखने में सहायक हो सकती हैं। इन दवाओं का उपयोग चिकित्सकों के परामर्श से ही किया जाना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार उपाय....
-शदांग पानिया (मस्टा, परपट, उशीर, चंदन और नागर) का पाउडर बनाएं। एक लीटर पानी10 ग्राम पाउडर डालकर तब तक उबालें जब तक यह आधा हो जाए। इस पानी को एक बोतल में भर लें और प्यास लगने पर पी लें।
- अगस्त्य हरितकी 5 ग्राम, दिन में दो बार गर्म पानी के साथ लें। समशामणि वटी 500 मिलीग्राम दिन में दो बार लें। त्रिकटु (पिप्पली, मारीच और शुंठी) पाउडर 5 ग्राम और तुलसी 3 से 5 पत्तियां एक लीटर पानी में तब तक उबालें, जब तक पानी आधा लीटर न रह जाए। इस पानी को एक बोतल में भर लें और आवश्यकतानुसार धीरे-धीरे पीएं।
होम्योपैथी के अनुसार उपाय....
-विशेषज्ञों ने बताया कि होम्योपैथी दवा आर्सेनिकम एल्बम 30 संभावित कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ रोगनिरोधी दवा के रूप में ली जा सकती है। आर्सेनिकम एल्बम 30 की एक खुराक तीन दिनों तक रोजाना खाली पेट लेने की भी सलाह दी गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad