Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

विद्युत क्षेत्र की साइबर सुरक्षा में मध्य प्रदेश का दबदबा, MP Transco के राजेश कुमार गुप्ता राष्ट्रीय समिति में शामिल



टीम डेस्क 9425111809

जबलपुर / भोपाल l मध्यप्रदेश के ऊर्जा एवं तकनीकी क्षेत्र के लिए एक बेहद गर्व की खबर सामने आई है। राज्य विद्युत क्षेत्र (Power Sector) की साइबर सुरक्षा को मजबूती प्रदान करते हुए एमपी ट्रांसको (MP Transco), जबलपुर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (CISO) राजेश कुमार गुप्ता को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा तकनीकी समिति का सदस्य नामित किया गया है।

देश भर के सभी राज्य स्तरीय भार प्रेषण केंद्रों (SLDC) और विद्युत संस्थानों में से चुने जाने वाले श्री गुप्ता एकमात्र विशेषज्ञ अधिकारी हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।

समिति का प्रमुख उद्देश्य एवं दायित्व

राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र (NCIIPC) तथा भारतीय गुणवत्‍ता परिषद (QCI) द्वारा संयुक्त रूप से गठित यह समिति देश के पावर सेक्टर की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर काम करेगी।

  • क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा: समिति विद्युत क्षेत्र के क्रिटिकल इन्फॉर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर (CII) को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने के लिए Conformity Assessment Framework (CAF) तैयार करेगी।

  • देश के शीर्ष विशेषज्ञों के साथ समन्वय: इस समिति में राजेश कुमार गुप्ता, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) जैसी देश की सर्वोच्च तकनीकी व सुरक्षा संस्थाओं के दिग्गजों के साथ मिलकर काम करेंगे।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने श्री राजेश कुमार गुप्ता को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह चयन मध्य प्रदेश की उच्च स्तरीय तकनीकी दक्षता, कार्यकुशलता और मजबूत साइबर सुरक्षा क्षमता की वैश्विक व राष्ट्रीय पहचान को रेखांकित करता है।