Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल : में कर्मचारियों का कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी !

Shahdol Bulletin 9425111809

शहडोल में कर्मचारियों का कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी!

शहडोल। कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ ने मोर्चा खोल दिया है। दोनों संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने शहडोल कलेक्टर को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के जल्द निराकरण की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने लंबे समय से चली आ रही समस्याओं पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। संघ का कहना है कि कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है।

कर्मचारी संघ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में आंदोलन किया जाएगा।