Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल : में बारिश का कहर: उफनते नाले में फंसी यात्री बस, सभी यात्री सुरक्षित !

शहडोल :-
जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को शहडोल-सिंहपुर मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस उफनते नाले के पानी में फंस गई। अचानक पानी का बहाव बढ़ने से बस नाले के बीच में फंस गई, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं लगातार बारिश के चलते शहडोल मेडिकल कॉलेज परिसर में एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है। तेज बहाव वाले नालों को पार करने की कोशिश न करें और जरूरी होने पर ही यात्रा करें।