Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल :- रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर सजा बहनों के प्यार का धागा

रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर सजा बहनों के प्यार का धागा! रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शहडोल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। इस खास मौके पर महर्षि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और एसपी श्री संजय कुमार अग्रवाल को तिलक लगाकर राखी बांधी। छात्राओं ने एसपी को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय का माहौल भी आत्मीयता और खुशी से भर गया। छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को अपना भाई मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी और सुरक्षा एवं विश्वास के इस रिश्ते को और मजबूत किया। एसपी श्री संजय कुमार अग्रवाल ने छात्राओं के स्नेह और अपनत्व के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने छात्राओं से कहा कि वे मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहें। उन्होंने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। यह मुलाकात केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं रही, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और विश्वास के खूबसूरत रिश्ते का संदेश भी दे गई। बहनों ने बांधी राखी, पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा… रक्षाबंधन पर शहडोल में खाकी और बेटियों के बीच दिखा अपनापन!