Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

रीवा :- में पत्नी-बेटी की हत्या से सनसनी मूसल से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतारा, वारदात से पहले भाई को किया फोन !

रीवा में पत्नी-बेटी की हत्या से सनसनी! मूसल से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतारा, वारदात से पहले भाई को किया फोन रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कोठी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर में मूसल से पत्नी और बेटी पर हमला किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद घर के अंदर खून के निशान मिले। दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें थीं। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि घटना से पहले आरोपी ने अपने भाई को फोन कर घर आने के लिए कहा था। इसके बाद जब भाई घर पहुंचा तो वहां का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पत्नी और बेटी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में उसने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की। वारदात के पीछे की वजह और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर जांच के बाद सामने आएगी।