जनपद कर्मचारियों से गाली-गलौज और काम में बाधा: बहोरीबंद पुलिस ने लिया एक्शन 30 लोगों पर FIR!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
कटनी बुलेटिन! कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब सीईओ CEO के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और जनपद पंचायत के कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हो गई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता गाली गलौज और काम में बाधा डालने के आरोप सामने आए हैं। इस पूरी घटना से आक्रोशित जनपद कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
घटनाक्रम और पुलिस की कार्रवाई!
10 नामजद सहित 25-30 लोगों पर केस: बहोरीबंद बस स्टैंड एवं जनपद कार्यालय के समीप हुए इस उग्र प्रदर्शन के बाद दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों तथा 15-20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
शासकीय कार्य में बाधा का आरोप: जनपद कर्मचारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने न केवल अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया बल्कि कार्यालयीन कार्यप्रणाली को भी प्रभावित किया।
कर्मचारियों का आक्रोश: घटना के तुरंत बाद जनपद के कर्मचारी एकजुट होकर थाने पहुंचे और अपनी सुरक्षा तथा सम्मान की रक्षा के लिए लिखित शिकायत सौंपी।
मामले की पृष्ठभूमि!
बहोरीबंद जनपद पंचायत कार्यालय में कुछ लोग सीईओ की कार्यप्रणाली को लेकर बस स्टैंड क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारी जनपद परिसर के पास पहुंच गए और वहां मौजूद स्टाफ के साथ कहासुनी हो गई। बहस बढ़ते-बढ़ते अभद्रता और गाली-गलौज तक जा पहुंची।
वर्तमान स्थिति!
पुलिस प्रशासन ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने और शासकीय कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

