एयर कनेक्टिविटी में बड़ी गिरावट 16 से घटकर सिर्फ 5 फ्लाइट; हाईकोर्ट ने सरकार से मांगे सुझाव!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
जबलपुर बुलेटिन! के डुमना एयरपोर्ट पर एयर कनेक्टिविटी कम होने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के प्रमुख एयरपोर्ट में शामिल जबलपुर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या में बड़ी कमी आने को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले जबलपुर एयरपोर्ट से करीब 16 फ्लाइट संचालित हो रही थीं लेकिन अब इनकी संख्या घटकर सिर्फ 5 फ्लाइट रह गई है। उड़ानों की संख्या कम होने से जबलपुर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कनेक्टिविटी घटने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा!
जबलपुर एयरपोर्ट की कम होती एयर कनेक्टिविटी को लेकर हाईकोर्ट में मामला उठाया गया। सुनवाई के दौरान एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या कम होने और यात्रियों को हो रही परेशानी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से इस संबंध में सुझाव और आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने को कहा है। अब सरकार की ओर से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने और जबलपुर से उड़ानों की संख्या में सुधार के संबंध में क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इस पर सुझाव दिए जाएंगे।
जबलपुर के लिए अहम है एयर कनेक्टिविटी!
जबलपुर महाकौशल क्षेत्र का प्रमुख शहर होने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। यहां से बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों की यात्रा करते हैं। ऐसे में फ्लाइट्स की संख्या कम होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।
अब सभी की नजर हाईकोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई और सरकार की ओर से दिए जाने वाले सुझावों पर है। लोगों को उम्मीद है कि जबलपुर की एयर कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

