ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवती की मौत; बिरसिंहपुर पाली स्टेशन के पास मिला शव!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
उमरिया बुलेटिन! बिरसिंहपुर पाली में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामपुर निवासी संध्या के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, संध्या किराना सामान लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस और जीआरपी हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही हैं। युवती रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में भी मातम का माहौल है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की गई।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

