Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

बच्चों की राह में सरिया पत्थर संदीपनि स्कूल में 400+ छात्र परेशान; SDM ने प्रबंधन-ठेकेदार को लगाई फटकार!

 बच्चों की राह में सरिया पत्थर संदीपनि स्कूल में 400+ छात्र परेशान;  SDM ने प्रबंधन-ठेकेदार को लगाई फटकार!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

सीधी बुलेटिन!  मझौली स्थित संदीपनि विद्यालय में निर्माण कार्य की धीमी गति अब छात्रों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। विद्यालय में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 400 से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण उन्हें टूटी और असुरक्षित बिल्डिंग के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है। विद्यालय परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण की वजह से कई स्थानों पर सरिया पत्थर और अन्य बिल्डिंग मटेरियल रास्ते में बिखरा हुआ है। ऐसे में छात्रों को स्कूल के अंदर आने-जाने में परेशानी हो रही है।

कई जगहों पर रास्ता संकरा होने के कारण विद्यार्थियों को निर्माण सामग्री के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इससे स्कूल आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। विद्यालय परिसर में जगह-जगह निर्माण सामग्री रखे होने से छात्रों के साथ किसी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। खासकर स्कूल समय में बड़ी संख्या में बच्चों की आवाजाही के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है।

निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ निर्माण कार्य से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

SDM ने प्रबंधन और ठेकेदार को लगाई फटकार!

मामले की जानकारी मिलने के बाद SDM ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल की स्थिति और निर्माण कार्य की व्यवस्था को लेकर उन्होंने प्रबंधन और ठेकेदार को फटकार लगाई।

SDM ने निर्माण कार्य के दौरान छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और रास्ते में फैली निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

छात्रों की पढ़ाई पर भी असर!

!निर्माण कार्य के चलते विद्यालय का वातावरण प्रभावित हो रहा है। अधूरी बिल्डिंग और निर्माण सामग्री के कारण छात्रों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अभिभावकों और छात्रों की मांग है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए और जब तक काम चल रहा है, तब तक बच्चों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

फिलहाल SDM के निरीक्षण के बाद प्रबंधन और ठेकेदार को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। अब देखना होगा कि निर्माण कार्य में कितनी तेजी आती है और छात्रों को इन परेशानियों से कब तक राहत मिलती है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837