Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व:- 1 अक्टूबर से नए पर्यटन सीजन का आगाज जानिए सभी जरूरी अपडेट्स!

 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व:- 1 अक्टूबर से नए पर्यटन सीजन का आगाज जानिए सभी जरूरी अपडेट्स! 

1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुल रहे हैं बांधवगढ़ के द्वार

उमरिया:- जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर से नया पर्यटन सीजन शुरू होने जा रहा है। बारिश के मौसम के बाद एक बार फिर प्रकृति प्रेमी और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।

@shahdolbulletin 9425111809

238 जिप्सियां जांच में पाई गईं फिट

पर्यटकों की सुरक्षा और सुगम सफर को ध्यान में रखते हुए पार्क प्रबंधन ने सफारी वाहनों की गहन फिटनेस जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस जांच में कुल 238 जिप्सियों को तकनीकी रूप से पूरी तरह फिट पाया गया है, जिससे सफारी के दौरान किसी दुर्घटना या गाड़ी खराब होने का जोखिम न रहे।

जंगल की शांति के लिए सख्त कदम नो मोबाइल निर्देश

वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में शांति बनाए रखने और बाघों व अन्य प्राणियों को किसी भी प्रकार के तनाव से बचाने के लिए पार्क प्रबंधन ने नया नियम लागू किया है। सभी पंजीकृत जिप्सियों पर मोबाइल का उपयोग न करें के स्टीकर अनिवार्य रूप से लगाए जा रहे हैं ताकि सफारी के दौरान शोर शराबा रोका जा सके।

सफारी पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान:

  • अग्रिम बुकिंग: सीजन की शुरुआत में भारी मांग के कारण अपनी सफारी टिकटें आधिकारिक पोर्टल से पहले ही बुक कर लें।

  • शांति और संयम: जंगल के अंदर तेज आवाज में बात न करें और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचें।

  • पर्यावरण संरक्षण: टाइगर रिजर्व क्षेत्र में प्लास्टिक बोतलें या कचरा बिल्कुल न फेंकें।