Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

आपदा से सुरक्षा का पाठ: शहडोल मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ के लिए स्पेशल ट्रेनिंग

आपदा से सुरक्षा का पाठ: शहडोल मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ के लिए स्पेशल ट्रेनिंग!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

शहडोल बुलेटिन! बिरसा मुंडा शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल शहडोल में शुक्रवार को एक विशेष आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा जैसे आग लगने या आपातकालीन स्थिति के दौरान अस्पताल के मरीजों उनके परिजनों और समस्त मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा जान-माल के नुकसान को रोकना है।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु एवं जानकारी!

  • सुरक्षा एवं बचाव का पूर्वाभ्यास: मास्टर ट्रेनर द्वारा आपदा प्रबंधन के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं और आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

  • अग्निशामक यंत्रों का उपयोग: ट्रेनिंग के दौरान आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए अग्निशामक यंत्रों को सही तरीके से चलाने और नियंत्रित करने का लाइव डेमो प्रदर्शन दिया गया।

  • इमरजेंसी इवेक्यूएशन सुरक्षित निकासी: अस्पताल परिसर में अचानक आग या अन्य आपदा आने पर मरीजों और उनके तीमारदारों को बिना भगदड़ मचाए सुरक्षित बाहर निकालने के तरीकों पर बल दिया गया।

  • स्टाफ और मरीजों की सुरक्षा: अस्पताल के डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ सिक्योरिटी गार्ड्स और पैरामेडिकल कर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया  देने के लिए प्रशिक्षित किया गया जिससे गंभीर मरीजों की जान को प्राथमिकता से बचाया जा सके।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837