Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

हाथियों की सुरक्षा के लिए बांधवगढ़ में बड़ा फैसला: ताला कैंप 3 साल बंद टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच जारी!

 हाथियों की सुरक्षा के लिए बांधवगढ़ में बड़ा फैसला: ताला कैंप 3 साल बंद टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच जारी!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

उमरिया बुलेटिन! बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व BTR में एंथ्रेक्स संक्रमण की पुष्टि के बाद वन विभाग ने हाथियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और स्वास्थ्य जांच बढ़ा दी है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए ताला कैंप क्षेत्र को आगामी 3 साल के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बांधवगढ़ में विभागीय और जंगली दोनों तरह के हाथियों की मौजूदगी है। रिजर्व में करीब 15 विभागीय हाथी हैं जबकि अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग 80 से 90 जंगली हाथियों के रहने की जानकारी है। एंथ्रेक्स के खतरे को देखते हुए इन सभी हाथियों की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वन विभाग की टीमें हाथियों की नियमित निगरानी कर रही हैं। बीमार या असामान्य व्यवहार करने वाले हाथियों की पहचान के लिए स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। प्रबंधन द्वारा विभागीय हाथियों के टीकाकरण की प्रक्रिया भी जारी रखी गई है। वनकर्मी जंगल के अलग अलग हिस्सों में गश्त कर हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

ताला कैंप क्षेत्र को बंद रखने का फैसला भी इसी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है। कैंप क्षेत्र में पर्यटकों और अन्य गतिविधियों को सीमित रखने से हाथियों तथा अन्य वन्यजीवों पर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव न पड़े इस दिशा में भी प्रबंधन काम कर रहा है।

वन विभाग की प्राथमिकता फिलहाल संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखने और हाथियों को सुरक्षित रखने की है। इसके लिए निगरानी स्वास्थ्य परीक्षण टीकाकरण और आवश्यक सुरक्षा उपाय लगातार जारी हैं।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837