बिजली कटने से भड़का युवक नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर किया हंगामा: घंटों मचा रहा बवाल उतारने पहुंचे बिजली कर्मचारियों को भी धमकाया!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
शहडोल बुलेटिन! अमलाई थाना क्षेत्र में बिजली कटौती से नाराज एक युवक ने रविवार को विद्युत सब स्टेशन पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और बिजली सप्लाई बंद होने से नाराज होकर सीधे ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया। युवक के ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ते ही बिजली कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उसकी सुरक्षा को देखते हुए तत्काल संबंधित लाइन की बिजली सप्लाई बंद कराई गई ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। काफी देर तक युवक ट्रांसफॉर्मर पर बैठा रहा और नीचे मौजूद बिजली कर्मचारियों से गाली-गलौज करता रहा। कर्मचारियों ने उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन युवक लगातार हंगामा करता रहा और उन्हें भी धमकाता रहा। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवक बिजली कटौती को लेकर बेहद नाराज था। बिजली कर्मचारियों ने काफी समझाइश के बाद उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। इस दौरान काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों और पुलिस को भी जानकारी दी गई। बिजली विभाग ने युवक की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सप्लाई बंद रखी ताकि ट्रांसफॉर्मर पर मौजूद युवक को करंट लगने का खतरा न रहे।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा रही। बिजली कटौती को लेकर नाराजगी जताने का यह तरीका बेहद जोखिम भरा था क्योंकि ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ना जानलेवा साबित हो सकता था।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

