बरखा का सैल्यूट और कृष्णा की मस्ती: बांधवगढ़ में 5 दिवसीय हाथी महोत्सव की धूम देखें अद्भुत नजारे!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
उमरिया बुलेटिन! बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों हाथियों के लिए खास हाथी महोत्सव मनाया जा रहा है। पांच दिन तक चलने वाले इस आयोजन में विभागीय हाथियों को रोजमर्रा के काम से आराम दिया जा रहा है और उनकी देखभाल के साथ उन्हें भरपूर समय दिया जा रहा है।
महोत्सव के दौरान हाथियों को नहलाया जा रहा है। इसके बाद उनकी मालिश की जाती है और उन्हें उनकी पसंद का पौष्टिक भोजन खिलाया जा रहा है। हाथियों का नियमित मेडिकल चेकअप भी किया जा रहा है ताकि उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखी जा सके। इस दौरान हाथियों की मस्ती और उनकी गतिविधियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कृष्णा की मस्ती ने जहां सभी का ध्यान खींचा वहीं महज दो साल की बरखा का अपने ट्रेनर को सैल्यूट करने का अंदाज खास आकर्षण बना हुआ है।
बरखा को ट्रेनर के इशारे पर सैल्यूट करते देख आसपास मौजूद लोग भी उत्साहित नजर आए। उसकी मासूम हरकतों का वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हाथी महोत्सव का उद्देश्य विभागीय हाथियों को आराम देने के साथ साथ उनके स्वास्थ्य और देखभाल पर विशेष ध्यान देना है। महोत्सव के दौरान हाथियों के खान पान स्वच्छता और स्वास्थ्य जांच का विशेष प्रबंध किया गया है।
वन विभाग के कर्मचारी हाथियों के साथ समय बिताकर उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। नहलाने मालिश और पसंदीदा भोजन के साथ मेडिकल जांच की यह पूरी प्रक्रिया हाथियों की बेहतर देखभाल का हिस्सा है।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

