Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

रेल लाइन के रास्ते में आए 8 मकानों पर चला बुलडोजर; केशवाही में प्रशासन रेलवे की संयुक्त कार्रवाई!

रेल लाइन के रास्ते में आए 8 मकानों पर चला बुलडोजर; केशवाही में प्रशासन रेलवे की संयुक्त कार्रवाई!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

सीधी बुलेटिन! जिले के केशवाही गांव में गुरुवार सुबह ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के रास्ते में आ रहे 8 मकानों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। रेलवे और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित रेल लाइन के निर्माण में ये मकान बाधा बन रहे थे। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और निर्धारित क्षेत्र में बने मकानों को हटाया गया।

ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर उठाए सवाल!

कार्रवाई के बाद प्रभावित ग्रामीणों ने मुआवजा नहीं मिलने की बात कही है। उनका कहना है कि मकान हटाए जाने से पहले मुआवजे को लेकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए था।

कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में नाराजगी!

मकानों के हटाए जाने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और सामान सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे और पुनर्वास से जुड़े मामलों का जल्द समाधान करने की मांग की है।

बड़े रेल प्रोजेक्ट के लिए चल रहा काम!

ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में रेल लाइन के लिए आवश्यक भूमि और निर्माण क्षेत्र को तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में केशवाही में भी अतिक्रमण निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई।फिलहाल मुआवजे को लेकर ग्रामीणों के आरोप और प्रशासन की कार्रवाई से जुड़ी स्थिति जांच एवं संबंधित दस्तावेजों के आधार पर स्पष्ट होगी।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837