सरकारी स्कूल की राशि पर सवाल; शिक्षक ने लगाए 9.18 लाख रुपए की गड़बड़ी के आरोप!

टीम डेस्क:
📞 9425111809
सिंगरौली बुलेटिन! के पीएमश्री कन्या हाईस्कूल पंजारेह में विकास कार्यों के लिए मिली सरकारी राशि के खर्च को लेकर विवाद सामने आया है। स्कूल के शिक्षक अनिल चौबे ने करीब 9.18 लाख रुपए के खर्च पर सवाल उठाते हुए प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षक का आरोप है कि स्कूल में यूनिफॉर्म खेलकूद सामग्री और अन्य विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि खर्च की गई, लेकिन इन खर्चों और कार्यों को लेकर वित्तीय अनियमितता की आशंका है। शिक्षक ने इन मामलों की जांच कराने की मांग उठाई है।
शिक्षक ने स्कूल में हुए विभिन्न कार्यों और सामग्री की खरीद से जुड़े खर्चों का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि सरकारी राशि के इस्तेमाल में पारदर्शिता होनी चाहिए और खर्च से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जानी चाहिए। वहीं प्राचार्य ने शिक्षक के आरोपों से अलग अपना पक्ष रखा है। प्राचार्य का कहना है कि स्कूल में किए गए सभी कार्य नियमों के अनुसार किए गए हैं और किसी तरह की वित्तीय अनियमितता नहीं हुई है।
मामले में शिक्षक के आरोप और प्राचार्य के पक्ष सामने आने के बाद अब पूरे मामले की जांच महत्वपूर्ण हो गई है। यदि जांच होती है तो भुगतान बिल वाउचर सामग्री खरीद और विकास कार्यों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सरकारी राशि का उपयोग नियमों के अनुसार हुआ या नहीं।
9.18 लाख रुपए की गड़बड़ी का आरोप शिक्षक ने लगाया है जबकि प्राचार्य ने सभी कार्य नियमों के अनुसार होने की बात कही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837
