टीम डेस्क:
📞 9425111809
सतना बुलेटिन! में बुधवार को कांग्रेस ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR में कथित खामियों और मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धवारी तिराहे पर धरना दिया और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।
धरने के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम राहुल सिंह को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से SIR प्रक्रिया की समीक्षा मतदाता सूची में पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने समेत विभिन्न मांगें रखी गईं।
विधायक ने उठाए सवाल!
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक ने SIR को लेकर चिंता जताते हुए इसे मताधिकार से वंचित करने की साजिश बताया। साथ ही उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी CEO के इस्तीफे की मांग भी रखी।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम हटना नहीं चाहिए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रशासन के सामने रखा। ज्ञापन के जरिए कांग्रेस ने मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया से जुड़े मामलों की समीक्षा की मांग की है।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

