Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

रीवा:- में न्याय की मांग पर अड़े कल्पना मिश्रा के पिता भूख हड़ताल का 9वां दिन, तबीयत बिगड़ी; जीतू पटवारी प्रदर्शन में शामिल !

रीवा:- में न्याय की मांग पर अड़े कल्पना मिश्रा के पिता भूख हड़ताल का 9वां दिन, तबीयत बिगड़ी; जीतू पटवारी प्रदर्शन में शामिल ! सिरमौर चौराहा, रीवा (मध्य प्रदेश)। कल्पना मिश्रा की संदिग्ध मौत के मामले में उचित कार्रवाई और न्याय की मांग। पिता की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 9वां दिन स्वास्थ्य गंभीर रूप से बिगड़ा बातचीत करने में भी असमर्थ। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। रीवा की बेटी कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर उनके परिजन आंदोलनरत हैं। सिरमौर चौराहे पर कल्पना के पिता पिछले 9 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (अनशन) पर बैठे हुए हैं। 9 दिनों से जारी अनशन के कारण पिता का स्वास्थ्य बेहद चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। वे अब सही से बैठ भी नहीं पा रहे हैं और बोलने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। स्थिति बिगड़ने के बाद भी परिजनों की मांगें पूरी न होने पर जनाक्रोश बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पीड़ित परिवार को समर्थन देने और न्याय की लड़ाई में शामिल होने धरना स्थल पर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शन को हटाने के लिए पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। परिजनों का आरोप है कि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा। पीड़ित परिवार के गिरते स्वास्थ्य और राजनीतिक दलों के हस्ताक्षेप के बाद अब स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर त्वरित कार्रवाई करने का भारी दबाव है।