Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल :- में मासूम बच्चों से छत की सफाई करवाने का VIDEO वायरल !

शहडोल में मासूम बच्चों से छत की सफाई करवाने का VIDEO वायरल! काई जमी छत पर चढ़े बच्चे, नीचे उतरने के लिए पाइप का सहारा; सरकारी स्कूल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल शहडोल जिले की गोरतरा ग्राम पंचायत स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय से सामने आया एक वीडियो स्कूल व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में मासूम बच्चे स्कूल कीछत और छज्जे की सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि छत पर काई जमी हुई दिखाई दे रही है, जिससे फिसलने का खतरा बना हुआ है। बच्चों के छत पर चढ़ने और नीचे उतरने के लिए भी कोई सुरक्षित इंतजाम नजर नहीं आया। वीडियो में बच्चे पाइप के सहारे नीचे उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला सिर्फ सफाई करवाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा है।आखिर स्कूल में सफाई जैसे काम के लिए बच्चों को इतनी जोखिम भरी जगह पर क्यों भेजा गया? यदि इस दौरान कोई बच्चा फिसलकर गिर जाता या हादसा हो जाता, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती ? अब इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग की निगरानी और स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।क्या जिम्मेदार अधिकारियों ने स्कूल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था? और अगर किया था, तो बच्चों को इस तरह जोखिम में डालने की स्थिति कैसे बनी? 👉 **प्रशासन को वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच करनी चाहिए और यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। Shahdol Bulletin