Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

मैहर :- में बारिश बनी जानलेवा नाली के तेज बहाव में डूबने से युवक की मौत !

मैहर में बारिश बनी जानलेवा! नाली के तेज बहाव में डूबने से युवक की मौत मैहर जिले के कंचनपुर गांव में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। देर रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला एक युवक ओवरफ्लो हो रही नाली के तेज बहाव में गिर गया। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण नाली में पानी का बहाव काफी तेज था। युवक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिवार में भी शोक की लहर है। बारिश के दौरान जलभराव वाले स्थान, ओवरफ्लो नालियां, पुल-पुलिया और तेज बहाव वाले रास्ते बेहद खतरनाक हो सकते हैं। खासकर रात के समय पर्याप्त रोशनी के बिना ऐसे स्थानों के पास जाने से बचें। थोड़ी सी सावधानी, बचा सकती है एक जिंदगी।