Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

मैहर :- में दर्दनाक सड़क हादसा सीमेंट प्लांट कर्मचारी की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन !

मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा: सीमेंट प्लांट कर्मचारी की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन मैहर जिले में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में सीमेंट प्लांट कर्मचारी संजय पटेल (35) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि संजय पटेल बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान कटिया कला के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते ही बिगड़ी हालत हादसे के बाद घायल संजय को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव प्लांट गेट पर रखकर किया प्रदर्शन ! संजय की मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर सीमेंट प्लांट के गेट पर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है। परिजनों का कहना है कि परिवार के लिए संजय महत्वपूर्ण सहारा थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।