Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल : - विवेक पब्लिक एवं सत्य साईं स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी !

विवेक पब्लिक एवं सत्य साईं स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 के मध्य जन्माष्टमी पर्व मनाए जाने के क्रम में विवेक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, गणेश मंदिर के सामने, इंदिरा चौक, शहडोल एवं सत्य साईं इंग्लिश मीडियम स्कूल, शहडोल में 3 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के मध्य राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की गई। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के मनमोहक स्वरूप में सज-धजकर विद्यालय पहुंचे। उनकी आकर्षक वेशभूषा, मुकुट, बांसुरी एवं पारंपरिक श्रृंगार ने पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना दिया। राधा-कृष्ण की मनमोहक जोड़ियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को आकर्षक एवं सुंदर बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने विशेष योगदान दिया। उन्होंने छात्राओं को उनके वस्त्रों एवं फूलों के माध्यम से सुंदर ढंग से सजाया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता निगम, संचालक डॉ. गोपाल प्रसाद निगम सहित शिक्षक उमाकांत वर्मा, रामकरण मिश्रा, गुलजार सिंह, दिलीप सोनी, खान सर, खुशबू खान, निधि त्रिपाठी, खुशनुमा खान, गुलफ्सा खान, गजाला खान, विधि वर्मा, पूजा सिंह बघेल, कॉलोनी वर्मा, रीना रजक, भगवती प्रजापति एवं श्रीमती पूनम सिंह की विशेष उपस्थिति रही। विद्यालय संचालक डॉ. गोपाल प्रसाद निगम ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है। अंत में श्री राधा-कृष्ण की आरती एवं वंदना की गई और प्रसन्नतापूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।