Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

डिंडौरी:- में अतिथि शिक्षकों का हुंकार और अनिश्चितकालीन अड़ान कलेक्टर साहब खुद आएं, तभी सौंपेंगे ज्ञापन...!

डिंडौरी में अतिथि शिक्षकों का हुंकार और अनिश्चितकालीन अड़ान कलेक्टर साहब खुद आएं, तभी सौंपेंगे ज्ञापन...! मध्यप्रदेश के डिंडौरी में आज आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित अतिथि शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट तिराहे से बस स्टैंड तक विशाल आक्रोश रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।जब शासन-प्रशासन की ओर से ज्ञापन लेने अपर कलेक्टर पहुंचे, तो शिक्षकों ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया।अतिथि शिक्षकों का कहना है कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन केवल और केवल जिले के मुखिया (कलेक्टर) को ही सौंपेंगे। मांग पूरी न होने तक और जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी के सामने न आने तक सभी शिक्षक कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। वर्षों से सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों को विभागीय परीक्षा या नीति बनाकर नियमित किया जाए।मानदेय में समय पर वृद्धि और निश्चित सेवा शर्तों की गारंटी दी जाए।प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से पढ़ा रहे शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो। "हम सालों से अपनी सेवाएं ईमानदारी से दे रहे हैं, लेकिन जब भी हक मांगने की बारी आती है, हमें सिर्फ आश्वासन मिलता है। आज हम बिना कलेक्टर साहब को ज्ञापन दिए वापस नहीं जाएंगे!