Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

मैहर:- जिले के करसरा गांव में सांप के काटने से 9 साल के मासूम की मौत झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान!

मैहर:- जिले के करसरा गांव में सांप के काटने से 9 साल के मासूम की मौत झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान! मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करसरा गांव में सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक हादसा हुआ। रात घर में सो रहे 9 वर्षीय मासूम बालक को एक अत्यधिक जहरीले सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के कुछ ही देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। घटना के तुरंत बाद बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन अंधविश्वास में पड़ गए। वे बच्चे को झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। काफी समय तक झाड़-फूंक कराने के बाद भी जब मासूम की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक हो गई, तब परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल मैहर पहुंचे। सिविल अस्पताल मैहर पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शरीर में जहर फैल जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अगर परिजन झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करके बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाते, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।