Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों से की सीधी बातचीत; प्रभारी मंत्री ने किसानों और छात्राओं को किया सम्मानित!

किसानों से की सीधी बातचीत; प्रभारी मंत्री ने किसानों और छात्राओं को किया सम्मानित!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

उमरिया बुलेटिन! जिले की कृषि उपज मंडी परिसर में बुधवार को बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उमरिया की कलेक्टर राखी सहाय से भी चर्चा की। उन्होंने किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी हितग्राही को परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए।

किसानों से संवाद और सम्मान!

कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि से जुड़ी योजनाओं सुविधाओं और सरकारी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। वहीं प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और छात्राओं को सम्मानित किया। महोत्सव का उद्देश्य किसानों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी योजनाओं और आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना तथा उन्हें विभिन्न सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों कृषि विभाग के अधिकारियों किसानों छात्राओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837