Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

CEC और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन!

CEC और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

अनूपपुर बुलेटिन! में बुधवार दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी ने SIR और मतदाता सूची में बदलाव के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सामतपुर तिराहे से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में बदलाव और SIR प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं।

पुतला जलाकर जताया विरोध!

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाकर विरोध जताया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त CEC और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बदलाव से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर कई सवाल हैं और इसकी समीक्षा आवश्यक है। पार्टी ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन!

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में SIR और मतदाता सूची से जुड़े मामलों की समीक्षा कराने समेत कांग्रेस की विभिन्न मांगें रखी गईं।

कांग्रेस ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े किसी भी बदलाव की प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837