मऊगंज:- हाथी रेस्क्यू ऑपरेशन भरत को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग ने झोंकी ताकत!
रीवा:- के मलकपुर क्षेत्र में एक दुखद घटना के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। साथी हाथी की बिजली का करंट लगने से हुई मौत के बाद अकेले बचे हाथी भरत को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग ने बड़े पैमाने पर घेराबंदी और ऑपरेशन की योजना बनाई है।
@shahdolbulletin 9425111809
ट्रेंड हाथियों की टीम चार मोर्चों पर तैयारी
हाथी भरत को घने जंगलों के बीच सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम 4 प्रशिक्षित ट्रेंड हाथियों का सहारा ले रही है
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से: रामा और सूर्या
संजय टाइगर रिजर्व से: चित्रा और बापू
इन चारों हाथियों की मदद से वन विभाग की विशेषज्ञ टीम चारों तरफ से मोर्चा संभालकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगी।
रेस्क्यू ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य
भरत की सुरक्षा: साथी हाथी को खोने के बाद भरत के भटकने या आक्रामक होने की संभावना को रोकना।
ग्रामीणों की सुरक्षा: नजदीकी रिहाइशी इलाकों और गांवों को किसी भी तरह के नुकसान या खतरे से बचाना।
सुरक्षित पुनर्वास: भरत को ट्रेंकुलाइज बेहोश या नियंत्रित कर सुरक्षित क्षेत्र/टाइगर रिजर्व में पहुंचाना।
आगे की योजना
वन विभाग के अधिकारी और वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स की विशेष टीम घने जंगल में आज फिर से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर रही है ताकि भरत को जल्द से जल्द सुरक्षित घेरे में लिया जा सके।

