Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: पुतला जलाने की कोशिश वाटर कैनन से पुलिस ने रोका!

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: पुतला जलाने की कोशिश वाटर कैनन से पुलिस ने रोका!



टीम डेस्क:

📞 9425111809

डिंडौरी बुलेटिन! जिला मुख्यालय में बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता वीरांगना रानी अवंती बाई चौक पर जुटे और नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पुलिस ने चलाया वाटर कैनन!

प्रदर्शन बढ़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जिसके बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

प्रदर्शन के कारण मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ और वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए थम गई। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बनी और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अपने मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837