Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

सीधी कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का प्रदर्शन: CEC के इस्तीफे की मांग, फूंका पुतला!

सीधी कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का प्रदर्शन: CEC के इस्तीफे की मांग, फूंका पुतला!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

सीधी बुलेटिन! में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CEC के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल खड़े किए।

पुतला फूंककर जताया विरोध!

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए CEC का पुतला जलाया। इस दौरान चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए गए।

कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मतदाताओं से जुड़े मामलों में स्पष्टता और जवाबदेही जरूरी है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगें प्रशासन के सामने रखीं और संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837