Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

11 केंद्रों पर छात्रवृत्ति परीक्षा 3,881 विद्यार्थियों ने दिया पेपर; सफल छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000!

11 केंद्रों पर छात्रवृत्ति परीक्षा 3,881 विद्यार्थियों ने दिया पेपर; सफल छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

डिंडौरी बुलेटिन! जिले में रविवार को राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा NMMS का आयोजन किया गया। परीक्षा जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। सुबह 10:15 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक चली परीक्षा में जिलेभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

परीक्षा में कुल 3,881 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 346 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। विद्यार्थियों ने निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर परीक्षा दी।

राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभावान विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। परीक्षा में चयनित और पात्र विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के दौरान हर महीने 1,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों को आर्थिक मदद मिलने के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा।

परीक्षा के दौरान केंद्रों पर अनुशासन और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शामिल होने के बावजूद परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अब विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम और चयन सूची का इंतजार रहेगा।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837