पढ़ाई के तनाव से राहत का मंत्र; उमरिया कॉलेज में विद्यार्थियों को कराया योग-ध्यान का अभ्यास!
📞 9425111809
उमरिया बुलेटिन! प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय आर.व्ही.पी.एस. महाविद्यालय में विद्यार्थियों को स्वस्थ शरीर और शांत मन के महत्व से जोड़ने के उद्देश्य से योग एवं ध्यान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को योग की विभिन्न गतिविधियों के साथ ध्यान के माध्यम से मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करने की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आज की व्यस्त दिनचर्या और पढ़ाई के दबाव के बीच विद्यार्थियों के लिए मानसिक रूप से संतुलित रहना बेहद जरूरी है। नियमित रूप से योग और ध्यान करने से तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने, आत्मविश्वास मजबूत करने और मानसिक शांति बनाए रखने में मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान को नियमित रूप से शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने योग एवं ध्यान की उपयोगिता को समझते हुए प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षकों ने योग को केवल शारीरिक व्यायाम न मानकर स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का माध्यम बताया। विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया गया कि पढ़ाई के साथ अपने स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर ध्यान देना भी सफलता के लिए उतना ही आवश्यक है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार निगम प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें तनावमुक्त सकारात्मक और अनुशासित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837
