Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

साल बोरर का कहर; 110 दिन में 1.50 लाख पेड़ काटने का लक्ष्य, रोज 565 की रफ्तार से भी काम धीमा!

 साल बोरर का कहर; 110 दिन में 1.50 लाख पेड़ काटने का लक्ष्य, रोज 565 की रफ्तार से भी काम धीमा!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

डिंडौरी बुलेटिन! जिले के करीब 30 हजार हेक्टेयर में फैले साल के जंगलों पर साल बोरर कीट का खतरा बढ़ गया है। कीट से प्रभावित करीब 1.50 लाख पेड़ों की कटाई 31 दिसंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वन क्षेत्र को 113 सेक्टरों में बांटा गया है।

वन विभाग के अनुसार करीब 60 सेक्टरों में कटाई का काम शुरू हो चुका है। हालांकि मौजूदा रफ्तार लक्ष्य की तुलना में काफी कम है। अभी औसतन 565 पेड़ प्रतिदिन काटे जा रहे हैं। इस गति से डेढ़ लाख पेड़ों की कटाई पूरी करने में करीब 265 दिन यानी लगभग 9 महीने लग सकते हैं।

जबकि विभाग के पास कटाई पूरी करने के लिए करीब 110 दिन का समय है। ऐसे में तय समय सीमा में काम पूरा करने के लिए कटाई की रफ्तार में काफी बढ़ोतरी करनी होगी।

31 दिसंबर तक पूरा करना है काम!

साल बोरर से प्रभावित पेड़ों को समय पर हटाना इसलिए जरूरी माना जा रहा है ताकि कीट का प्रकोप स्वस्थ साल के पेड़ों तक न फैल सके। वन विभाग ने अलग-अलग सेक्टरों में कटाई की प्रक्रिया शुरू की है और प्रभावित पेड़ों को चिन्हित कर हटाया जा रहा है।

मौजूदा रफ्तार से लक्ष्य मुश्किल!

डेढ़ लाख पेड़ों को 110 दिन में काटने के लिए औसतन 1,360 से ज्यादा पेड़ रोज काटने होंगे। वहीं वर्तमान में करीब 565 पेड़ प्रतिदिन काटे जा रहे हैं। इस हिसाब से मौजूदा रफ्तार को करीब ढाई गुना बढ़ाने की जरूरत होगी।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837