दूध बेचकर घर लौट रहा था युवक; रास्ते में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर: 38 वर्षीय घायल!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
मैहर बुलेटिन! जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हरनामपुर के पास गुरुवार रात सड़क हादसा हो गया। दूध बेचकर बाइक से घर लौट रहे 38 वर्षीय युवक को सामने से आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार युवक दूध बेचने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान हरनामपुर के पास सामने से आ रही बलेनो कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए सतना रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया है। दुर्घटना में शामिल कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और कार चालक समेत अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घायल युवक का सतना में इलाज जारी है।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

.webp)